शामली अस्पताल रोड पर लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा फ्री नेत्र कैप में जरूरतमंद को चशमा देते एस?
- फोटो : SHAMLI
शामली। लोक स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से कुलदीप मेडिकल हॉस्पिटल रोड के पास आयोजित शिविर में लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि एसडीएम संदीप कुमार सिंह, सीएमओ वीर बहादुर ढाका, संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने कैंप का शुभारंभ किया। डॉ. बासित ने 175 व्यक्तियों की आंखों की जांच की तथा 105 चश्मे का वितरण किया गया। अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि रविवार को नई समिति का गठन किया गया है जिसका नाम लोक स्वास्थ्य सेवा समिति रखा गया है। मौके पर कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, अमित जिंदल, अंकित गोयल व्यापार मंडल, मनोज गोयल, राजेंद्र गुप्ता, रवि संगल, नरेंद्र, नबील, उस्मान आदि मौजूद रहे