शामली। लोक सेवा स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित शिविर में 142 मरीजों को निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। रविवार सुबह 10 बजे शहर के अस्पताल रोड पर 43वें शिविर का शुभारंभ डॉ. उमंग अग्रवाल और संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने किया। डॉ. उमंग ने कंप्यूटर मशीन से नेत्र रोगियों की जांच की। शिविर में 155 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 142 जरूरतमंदों को चश्मे वितरण किए गए। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 12 मरीजों का चयन किया गया। मौके पर संजय कुमार त्यागी, नबील, उस्मान, दीपक मौजूद रहे।