शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक को पुस्तक देती प्रधान
- फोटो : SHAMLI
अभिभावकों को पुस्तकें वितरित
शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में अभिभावकों को पुस्तकों का वितरण किया गया।
प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालय में कक्षा, छह, सात और आठ की छात्राओं के अभिभावकों को अलग-अलग समय पर कक्षावार बुलाकर पुस्तकें वितरित कीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। पहले दिन करीब 50 अभिभावकों को पुस्तकें वितरित की गई। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इस दौरान अभिभावकों को ऑनलाइन शिक्षण के महत्व को समझाते हुए उन्हें दीक्षा एप और मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला की जानकारी दी गई। पुस्तकें मिलने से छात्राएं घर पर रहकर लगातार शिक्षण कार्य कर सकेंगे।