फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलामुखी के दो पक्षों में क्षेत्र को लेकर विवाद
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी में होली की बधाई मांगने पहुंचे मंगलामुखी के दो पक्षों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। बाद में तय हुआ कि रविवार को दोनों पक्ष आपस में क्षेत्र की सीमा बंधन तय करेंगे। रविवार को बाबरी में थानाभवन क्षेत्र के मंगलामुखी और मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मंगलामुखी होली की बधाई लेने पहुंच गए। दोनों पक्ष ने अपना-अपना क्षेत्र होना बताते हुए बधाई मांगने का हक जताया। दोनों के बीच कहासुनी होने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। बाद में दोनों में तय किया कि दोनों पक्षों के मुखिया रविवार को थाना बाबरी पहुंचकर अपना क्षेत्र सीमांकन तय करेंगे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जय सिंह नागर ने बताया कि मंगलामुखी के बीच क्षेत्र को लेकर आपस में विवाद होने की जानकारी मिली है। रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें