शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक एक जून को होगी। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि दिशा की बैठक दोपहर 12:00 बजे से विकास भवन सभागार सांसद प्रदीप चौधरी कैराना लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में होगी। डीएम ने संबंधित सभी अधिकारियों को एजेंडे के अनुसार निर्धारित बिंदुओं पर अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति के साथ नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। संवाद