चैंपियनशिप पर दिशा का कब्जा
शामली। नगर के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर दिशा ने कब्जा किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह व नए छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार राठी द्वारा छात्राओं को खेलकूद के महत्व को समझाने के साथ ही छात्राओं को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर दिशा ने कब्जा किया। इसके अलावा एकल नृत्य में ऐश्वर्या प्रथम, अनवेश द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा ग्रुप डांस में मुद्रिका ग्रुप प्रथम, हरशिखा द्वितीय, आंचल ग्रुप तृतीय, एकल गायन में ज्योति प्रथम, सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विपुल सूर्यवंशी, रश्मि, सचिन सैनी, विनीत चौहान, सचिन विकल, मोनिका चौहान, मोनिका, स्वाति, तेजपाल सिंह, राजेंद्र, जितेंद्र कुमार, वाणी, महेश, सुशील कुमार, रीता आदि मौजूद रहे।
शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर दौड लगाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर छात्रा को सम्मानि?- फोटो : SHAMLI
शामली राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI