जलालाबाद। कस्बे के गंदेवड़ा गंगा-यमुना नहर के संगम स्थल पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।
क्षेत्र के पंडित अशोक कुआं खेड़ा, पंडित राजेंद्र शास्त्री भनेड़ा उद्दा, पंडित चंद्र मोहन शास्त्री प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर जलालाबाद आदि ने संगम घाट पर हवन-यज्ञ कराकर पितृ शांति पाठ कराया। श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा भक्ति के साथ पितरों की पूजा करते हुए वस्त्र, धन आदि दान किया। महिला संकीर्तन मंडल जलालाबाद द्वारा सामूहिक रूप से संकीर्तन का गुणगान किया गया। ग्राम गन, कुआं खेड़ा, जलालाबाद, जानीपुर, हसनपुर लोहारी, थानाभवन, तीतरो, गंगोह, शामली के अन्य स्थानों से श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया।