फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
कांधला में यूनिक इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते जिला विद्यालाय निरिक्षक सरदार सिंह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीआईओएस ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

शामली। विद्यालय खोले जाने की तैयारियों के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के आठ विद्यालयों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को विद्यालय खोले जाने हैं। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को दो शिफ्टों में बुलाया जाएगा। विद्यालयों में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज लिलौन, चौधरी अजब सिंह इंटर कालेज जसाला, हिंदू इंटर कालेज कांधला, चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला, राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला, मायावती इंटर कालेज कांधला, यूनिक इंटर कालेज कांधला और प्रगति इंटर कालेज कांधला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कालेज में सफाई, शौचालयों की स्थिति, सीटिंग प्लान आदि की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से शासन की गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए विद्यालयों में व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें