फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किशोरी की बरामदगी के लिए चौकी पर धरना

विज्ञापन
लापता किशोरी को बरामदगी की मांग को लेकर चौसाना चौकी मे धरने पर बैठे गांव खोडसमा के ग्रामीण
विज्ञापन
शामली, चौसाना। खोड़समा गांव से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी की बरामदगी के लिए लेकर पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों से साथ चौसाना चौकी पहुंचकर धरना दिया। धरना करीब पांच घंटे तक चला। किशोरी की तलाश में दो अतिरिक्त टीम लगाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा से 20 जनवरी को एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो गांव का ही रामपाल किशोरी को कार में बैठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामपाल को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह को पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी पर धरना शुरू किया।
धरने की सूचना पर एसओ झिंझाना चौकी पहुंचे और धरनारत ग्रामीणों से वार्ता की। एसओ ने आश्वासन दिया है कि चौकी पुलिस के अलावा थाना स्तर से दो अतिरिक्त टीमें किशोरी की बरामदगी के लिए लगाई जाएंगीं। किशोरी को जल्द बरामद किया जाएगा। एसओ का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की गई, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अभी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें