फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गंदेवड़ा गांव में गंगा-यमुना संगम घाट पर सावन मास की सोमवती अमावस्या पर दूरदराज से आए ग्रामीणों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने संगम तट पर उचित प्रबंध किए।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर की। सोमवती अमावस्या पर स्नान का बहुत महत्व है। यही वजह रही कि संगम घाट पर स्नान करने के लिए देर शाम तक भीड़ मौजूद रही। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सावन मास की सोमवती अमावस्या पर सभी श्रद्धालुओं को स्नान व दान करना चाहिए। इसका विशेष महत्व है। घरों में सुहागिन महिलाओं ने अमावस्या पर व्रत रखकर पूजा की। इसके अलावा सत्यवान व सावित्री की कहानी बुजुर्ग महिलाओं से सुनकर उनको बायना दिया। इसके बाद व्रत खोला। वहीं अमावस्या पर हवन पूजन किया गया।पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित अशोक, पंडित अनूप शास्त्री ने संगम पर पूजा-पाठ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें