कैराना में सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महोदव मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये लगी लाइन
- फोटो : SHAMLI
कैराना। शिवरात्रि पर्व पर सुबह चार बजे से ही सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाया। इसके अलावा कस्बे व गांवों में भी श्रद्धालुओं ने घंटों लाइनों में लगकर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। कस्बे के पीपलोतला शिव मंदिर, शंकर सौदियान शिव मंदिर, मेहतो वालों मंदिर तथा बुच्चाखेड़ी, ऐरटी, कंडेला, जगनपुर, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा, अलीपुर, तीतरवाड़ा, भूरा, मलकपुर आदि गांवों के शिवालयों में भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। पुलिस सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
कांधला में शिवभक्तो के सेवा करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI