संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री राधा माधव सेवा परिवार के तत्वावधान में बृहस्पतिवार रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचामृत अभिषेक व भजन संध्या का आयोजन माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में किया गया। यहां भजनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमकर झूमे।
मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विशिष्ट अतिथि विजय कौशिक ने पंचामृत से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया। भजन गायक सचिन नामदेव ने भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाआरती मनोज मित्तल पूर्व सभासद व मनोज वर्मा ने की।
श्री राधा माधव सेवा परिवार के अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा ने सभी भक्तों को ठाकुर जी के जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, संजय सिंघल, यशपाल पंवार, रोबिन गर्ग, कुशांक चौहान, सत्यप्रकाश कौशिक, रामवीर मलिक, वालेस नामदेव, मनोज जांगिड़, वीरेंद्र विश्वकर्मा, विपिन गोयल, मुकेश जांगिड़, विनोद तोमर, प्रमोद धीमान, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
माजरा रोड पर शौर्य पैलेस में भजन संध्या में मौजूद श्रद्घालु।- फोटो : SHAMLI