फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
थानाभवन में आयोजित भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करता गायक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भजन संध्या में राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। श्री अमर हरी सनातन शिव मंदिर में गोपाष्टमी पर्व पर मंगलवार देर रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए बाल गोपाल महाराज व गौरंग सखी ने राधा-कृष्ण के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महंत स्वामी रामदेव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताया। कहा कि सनातन धर्म के अनुसार गाय के अंदर 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना गया है। गोपाष्टमी के दिन भगवान कृष्ण ने छह वर्ष की उम्र में सबसे गाय को चराने के लिए ले गए थे। आज भी शादी विवाह में गोधूलि लग्न को सबसे उत्तम लग्न माना गया है। जो गाय माता की निस्वार्थ भाव से सेवा करता है जिन व्यक्तियों को संतान नहीं है, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। गाय के पास रहने से ही शरीर में फैलने वाली बीमारी अपने आप ही खत्म हो जाती है। आचार्य भारत भूषण ने कहा कि अगर सनातन धर्म बचाना है तो गो, गंगा और गायत्री की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का धर्म है। आज गाय की जो दुर्दशा है उसका उत्तरदायी हिंदू समाज है। इसके लिए हम सबको जागृत होकर प्रत्येक गोशाला की देखरेख करनी चाहिए। खेती में गोवंश का प्रयोग हो, ऐसे उपाय करने चाहिए। सरकार को गोमाता के लिए एक अलग से फंड बनाना चाहिए। जिससे कि प्रत्येक गोवंश का अच्छे से संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजय शर्मा, अनमोल गर्ग, तुषार कांबोज, सौरभ सिंघल, शालू राणा आदि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन आचार्य भारत भूषण ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉबी गिरधर, गुलशन चावला, कन्हैया अनेजा, पंकज चावला, तरूण गिरधर, विक्की बवेजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें