शामली। शहर के मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर लगे हुए हैं। जहां भोलों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए है। जिनका शिवभक्त 24 घंटे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं। सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा के लिए भक्तों की भी शिफ्टों में ड्यूटी लगी हुई है।
रविवार को शहर के कैराना रोड स्थित गुलजारी वाले मंदिर के पास कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों को नाश्ते में आलू, मीठे चावल, मौसमी फल, चाय, घेवर परोसा जा रहा है। दोपहर में पूरी-हलवा, आलू, पेठा, चावल-छोले है। सहारनपुर रोड स्थित रजवाड़ा फार्म में भोलों के लिए दाल रोटी, पेठा पूरी है। हनुमान धाम पर भोजन में रोटी-दाल, चावल, खीर, हलवा-पूरी, मटर पनीर की सब्जी, आलू दम, मिक्स सब्जी, कढ़ी चावल, छोले चावल, राजमा चावल, फ्रूट चाट, चाय आदि की व्यवस्था है। व्रत वाले कांवड़ियों के लिए फलाहार की व्यवस्था है। इस दौरान महेश धीमान, रमेश चंद धीमान , महासचिव राजकुमार मित्तल, पुनीत द्विवेदी, अरविंद जैन, सचिन गौतम, हिमांशु गौतम, रवि संगल, अमित प्रजापति, संजीव वर्मा, भोला, मोंटी, कल्लू हलवाई, राजेंद्र सिंह रहे।
सजा भोले का दरबार
शिविरों में भगवान भोलेनाथ का दरबार सजाया गया है। वहीं दरबार में एक मंच पर कलाकार के द्वारा भोलेनाथ के भजन गाए जा रहे है। शिविरों में डीजे की भी व्यवस्था की गई है। जहां शिवभक्त भोले के भजनों पर झूमते नजर आ रहे है। सुबह और शाम भगवान की आरती में शिवभक्तों की अपार भीड़ रहती है।
गर्मी के चलते जगह-जगह पिलाया मीठा शरबत
रविवार को अधिक गर्मी के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों ने शिवभक्तों के लिए मीठे जल के प्याऊ लगाए। जिसके चलते लोगों ने शिवभक्तों व राहगीरों को शरबत पिलाकर पुष्य कमाया।