फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के लिए 38 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के लिए 38 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 38 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 948 अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा के लिए शुरुआत में 41 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिषद कार्यालय से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि तीन राजकीय विद्यालय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 10 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों कुल 38 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल के 13825 तथा इंटर के 11704 परीक्षार्थियों सहित कुल 25529 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल के 13860, इंटर के 12617 परीक्षार्थियों सहित कुल 26477 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल के मुकाबले 948 अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें