फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उप मुख्यमंत्री आज शामली में, सुरक्षा के लिए रहेंगे कड़े इंतजाम

Tue, 17 Sep 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव अटटा में उपमुख्यमंत्री के होने वाले कार्यक्रम की जानकारी लेते एडिशनल
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मंगलवार को जनपद में दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से उप मुख्यमंत्री कार से सड़क मार्ग होते हुए कांधला क्षेत्र के गांव अट्टा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए छह सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर और 300 से ज्यादा कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। हेलीपैड से लेकर सड़क मार्ग पर और कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उधर, खुफिया विभाग भी पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें