फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छाया रहा घना कोहरा, ठंड से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर फैला कोहरा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रविवार सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। सुबह से दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा। करीब दो घंटे धूप निकली। शाम करीब चार बजे फिर से जिला सर्दी के आगोश में लिपट गया। शीतलहर के चलते लोग कम ही संख्या में घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

मौसम कई दिन से परेशान करने वाला बना हुआ है। रविवार सुबह वातावरण में छाया कोहरा वाहन चालकों के लिए दिक्कत की वजह बना। दोपहर करीब दो बजे तक धूप नहीं निकल सकी। गलन और ठिठुरन से हर कोई परेशान नजर आया। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार भी कम रही। वाहन चालक हेडलाइट ऑन करके सड़कों पर आते-जाते दिखाई दिए। सर्दी से परेशान लोग अलाव तलाश करते रहे। करीब 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने भी लोगों को घरों में कैद होने से मजबूर कर दिया। साप्ताहिक बंदी और ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आगामी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। कोहरा और बादल छाए रहने से धूप कम समय के लिए ही निकलेगी। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी।

शामली सर्दी में गुजरते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली एमएसके रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें