फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में नहीं रुक रहा डेंगू का प्रकोप, टाइफाइड भी पसार रहा पैर

Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू के साथ-साथ अब टाइफाइड ने भी लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। हर रोज जिला अस्पताल में 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मोहल्ला रामसागर निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा त्रियांशी की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य कैंप लगाया। 50 से अधिक लोगों की जांच की गई। बुखार की जांच के लिए ब्लड के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सरकारी रिकार्ड के अनुसार डेंगू के 15 और मलेरिया के 30 मामले जिले में सामने आ चुके हैं, असलियत में संख्या इससे ज्यादा है। जिला अस्पताल में 30 से अधिक लोग टाइफाइड से पीड़ित पहुंच चुके हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उधर, मोहल्ला रामसागर निवासी रविंद्र सैनी की पुत्री त्रियांशी की शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विनय कुमार ने बताया कि टीम ने राम सागर मोहल्ले में कैंप लगाया। जांच में सामने आया है कि छात्रा डेंगू से ग्रस्त नहीं थी बल्कि हल्का वायरल इंफेक्शन था। हालांकि, परिजन छात्रा के डेंगू से पीड़ित होने का दावा कर रहे थे।

बच्चों को पहनाएं पूरी आस्तीन के कपड़े
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर को पूरी तरह से कवर करके रखें। डेंगू के मच्छर दिन के समय में ज्यादा काटते हैं, ऐसे में इनसे बचाव के लिए बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन


लक्षण

डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, सिरदर्द, कमर दर्द और आंखों में तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ ही उसे लगातार तेज बुखार रहता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें