फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 25

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू ने नौ और मरीज मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। नए मामलों में गांव मुंडेट कलां के सात मरीज शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सहारनपुर मेडिकल में डेंगू के संभावित 38 मरीजों के सैंपल लेकर दो दिन पहले एलाइजा जांच को भेजे थे। डेंगू के केस मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने गांव मुंडेट कलां में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया और ग्रामीणों को जागरूक किया।
जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले जिले से डेंगू संभावित 38 मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के केस बढ़कर 25 हो गए हैं। इससे पहले 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में अकेले गांव मुंडेट कलां के सात मरीज डेंगू के पाए गए हैं, जबकि एक मरीज शहर के मोहल्ला गुलशन नगर में और एक मरीज गांव खेड़ीकरमू में मिला है। डेंगू के केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। जहां पर डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव व स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव मुंडेट कलां में डेंगू के सात केस मिलने पर रैपिड रेस्पांस टीम ने पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 59 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। शिविर में 22 रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं और 22 मरीजों की आरडीटी किट से जांच की गई। जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। गांव में टीम द्वारा 52 घरों में जांच की गई, जिसमें तीन घरों में लार्वा ब्रीडिंग पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया और ग्रामीणों को नोटिस दिया गया। ग्रामीणों को बुखार से बचाव व उपचार के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान डीएमओ के अलावा वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, मलेरिया निरीक्षक सुबोध कुमार, रवि व राकेश कुमार, मोमीन, ब्लॉक टीम के डॉ. शेखर मौजूद रहे।
--
जिला पंचायत अध्यक्ष की बुखार से बिगड़ी हालत
कांधला। क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष को बुखार आने से हालत बिगड़ गई, परिजनों ने बुखार से पीड़ित जिला पंचायत अध्यक्ष को कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष गांव खेड़ा कुर्तान निवासी मधु गुर्जर को कई दिन से उन्हें बुखार की शिकायत थी। परिजन जिला पंचायत अध्यक्ष का गांव के ही डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की बुखार के चलते हालत बिगड़ गई परिजनों ने डेंगू की आशंका होने के चलते कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष की प्लेटलेट कम मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें