फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 42

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 42
विज्ञापन

शामली। जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। सहारनपुर मेडिकल से आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 13 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। अभी 22 और सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग की डेंगू बुखार की रोकथाम करने में सफल नहीं हो रहा है। बुखार नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में अभी तक डेंगू बुखार के 29 केस मिले थे। अब तक गांव बीनड़ा, मुंडेट समेत कई गांवों में डेंगू का प्रकोप फैल चुका है। बीनड़ा में हर तीसरे घर में परिवार का कोई न कोई सदस्य बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच व सैंपल लिए गए और दवा देकर उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम को निरीक्षण के दौरान कई घरों में एडीज मच्छर का लार्वा भी मिला था, जिसे टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर नष्ट कराया। इसके बाद भी जिले में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी व निजी अस्पतालों में आए डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के 55 सैंपल पांच दिन पहले और 22 सैंपल दो दिन पहले एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजे थे। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से आई 55 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में पहले डेंगू के 29 केस मिले थे, जो अब बढ़कर 42 हो गए हैं। उधर, मलेरिया के जिले में अब तक 74 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बुखार से बचाव के लिए मच्छर के काटने से बचाव करना जरूरी है। मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें। घर व आसपास कहीं पर भी पानी जमा न होने दें। फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। पूरी बाजू के कपड़े पहने और रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह का बुखार हो, उसकी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें