फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जानलेवा हुआ डेंगू, महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मूंद ली हैं आंखें

Sun, 30 Oct 2022 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। एक महिला की मौत भी हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग आंखे मूंदे बैठा हुआ है।  जिले की छह सीएचसी में डेंगू वार्ड तो बना दिए गए, लेकिन एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू और बुखार से जिले में अब तक करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को कैराना में पूर्व प्रधान हाफिजी इलियास की पुत्रवधू आसमा की डेंगू से मौत हो गई। अब तक 130 सैंपलों की जांच में 29 डेंगू के मिले हैं।

विज्ञापन


जिले की छह सीएचसी में डेंगू वार्ड तो बना दिए गए, लेकिन एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हालत बिगड़ने पर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ता है। प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर से आंख मूंदे बैठा है।

समय पर नहीं मिल सका ब्लड, हो गई मौत
कैराना के आर्यपुरी देहात के मजरे इस्लाम नगर निवासी पूर्व प्रधान हाफिजी इलियास की 22 वर्षीय पुत्रवधू आसमा को बुखार व सिर दर्द होने पर कैराना के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया था। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि बुधवार को उसकी हालत खराब होने पर उसे मेरठ के आर्यव्रत हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि की। आसमा का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव था। प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए समय पर ब्लड नहीं मिल सका, जिसके चलते आसमा की मौत हो गई। आसमा की शादी दो साल पहले बेटे इसरार के साथ हुई थी। उनकी साढ़े चार माह की छोटी बेटी है।
विज्ञापन


डेंगू से कांधला में कॉलेज प्राचार्य के पुत्र की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कैराना, कांधला, एलम में एक-एक युवकों की मौत हो हुई है। शहर निवासी 13 वर्षीय छात्रा और बनखंडी पीएचसी पर तैनात संविदा नर्स की मौत हो चुकी है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में रोष है। वार्ड-17 में गंदगी के चलते बड़ी संख्या में बुखार से बीमार हैं।

विज्ञापन

ननद की मंगलवार को आनी थी बरात
इस्लाम नगर के पूर्व प्रधान इलियास ने बताया कि एक नवंबर को उनकी बेटी की शामली से बरात आनी थी। इसके लिए सारी तैयारियां जोरों के साथ चल रही थी। पुत्रवधू की मौत होने के बाद कार्यक्रम बहुत छोटा कर दिया है। केवल निकाह की रस्म की जाएगी।

आरोग्य मेले में पहुंचे 1101 मरीज, करीब 300 बुखार के
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया। मेले में 1101 मरीजों की जांच कर उपचार दिया। जिनमें करीब 300 बुखार के रहे। इनमें 426 पुरुष मरीज, 538 महिला मरीज और 137 बच्चे शामिल रहें।

आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की जांच पर विशेष फोकस रखा गया। सभी पीएचसी पर डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के रक्त के सैंपल भी लिए गए। जिन्हें सोमवार को सीएचसी पर भेजा जाएगा। सैंपलों की एलाइजा जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोग्य मेले में 25 प्रतिशत मरीज बुखार के रहे।

इसके अलावा नजला, जुकाम, खांसी, त्वचा, श्वांस, पेट दर्द, गैस संबंधी बीमारी के मरीज आए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में 1101 मरीजों की जांच हुई। सभी मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के 123 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और 79 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही।

फॉगिग न कराने पर किया प्रदर्शन
डेंगू और वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को शहर मोहल्ला बड़ीआल में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बताया कि नजदीक में गंदा नाला है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी समय से सफाई नहीं करते। गली मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही है। जिससे नागरिकों में डेंगू का प्रकोप फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से फॉगिंग कराने की मांग की है। इस अवसर पर रामधन, प्रेम, रामकिशोर, नन्ही देवी, चंद्रभान, प्रमोद, सुरेंद्र, किशन, सोमपाल, धर्मबीर, गंगाराम, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें