फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढाना। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी सात मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के करीब 60 कर्मचारी सोमवार को ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी मांगें लंबे समय से बनी हुई है। उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है।
संघ के नेताओं ने कहा कि उनकी विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति तथा पे ग्रेड बढ़ाया जाए। 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया की जाए। उनका पद नाम पंचायत सेवक किया जाए। उन्हें प्रधान के नियंत्रण से मुक्ति मिले। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी उठाई। उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में कर्मचारियों ने अपनी सात मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सतीश चंद बघेल को दिया। तहसीलदार ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अजीत कुमार, सचिन चंद्रा, विपिन कुमार, सुशील व विक्रांत कुमार सहित सभी गांवों के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें