फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊन  में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी
विज्ञापन
- राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर विरोध जताकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना/ ऊन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील ऊन परिसर में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने एवं वित्तीय अनियमितताओं का विरोध करते हुए प्रर्दशन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पूरा करने की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने गलत तरीके से राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने विरोध किया। कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस द्वारा स्थापित न्याय पालिका को कमजोर किया जा रहा है। पता नहीं चलता कब किस प्रदेश की सरकार को ईडी का डर दिखाकर गिरा दिया जाए। गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर गिरने के बाद भी एलआईसी और एसबीआई का पैसा आखिर क्यों लगाया गया है, इसका जवाब देने के लिए भाजपा सरकार तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ऊन सुधीर चौधरी ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी है। आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। वर्तमान समय में देश की जनता द्वारा चुनी गईं सरकार को पैसे के दुरुपयोग कर प्रदेशों की सरकार गिराने का काम किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव सुबोध कोरी, ऊन नगराध्यक्ष रुपक मान, पंडित सचिन दिक्षित, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम अत्री, सुमित हथछोया, संजय मुखिया, प्रदीप, हरबीर, रुपक तोमर, अमित कुमार, मोहकम सिंह, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने और बंगला वापस करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक में बीडीओ को दिया। इस मौके पर अरविंद झंझोट ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रहित में देश में बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई के मुद्दों पर मजबूती से विपक्ष का नेतृत्व करते हुए अपनी बात को सदन में रखी। यह भाजपा को बर्दाश्त नहीं हुआ। इस मौके पर गय्यूर अली, प्रमोद कश्यप, नंदू प्रसाद, विनोद कुमार, अर्जुन सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें