कोचिंग सेंटर तोड़े जाने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
शामली। मन्ना माजरा गांव में हाईवे की जद में आए कोचिंग सेंटर तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
मालती शर्मा पत्नी अशोक शर्मा ने बताया कि 325 वर्ग मीटर भूमि में मंदिर बेसमेंट चारदीवारी मेन गेट हाईवे के लिए अधिग्रहीत कर लिए गए थे। जिसका उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। इसके बावजूद प्रशासन ने उनके बीमार पति को कमरे में बंद करके कोचिंग सेंटर की उत्तर से दक्षिण की दीवार जबरदस्ती तोड़ दी। दोनों दीवारें टूटने से घर के दोनों रास्ते खुल गए। भवन जंगल में होने की वजह से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता, तब तक भवन की तोड़ी गई दीवारों को दोबारा बनवाया जाए, नहीं तो वह धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान अशोक कुमार वशिष्ठ, सुनील कुमार, सुमन कुमार, सुचित्रा शर्मा, रीना, चरण पाल, संजय शर्मा, मोहन वशिष्ठ, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद