फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार व किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार व किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर चल रहे अनधिकृत क्लीनिकों के विरोध में तथा गन्ना मूल्य भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने कहा कि जनपद के सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। फर्जी डिग्री के आधार पर चिकित्सकों को रजिस्ट्रेशन दिया गया है। फर्जी तरीके से चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। गर्भवती महिलाओं से सरकारी अस्पतालों में अवैध वसूली की जा रही है। उनकी शिकायत पर जांच की गई तो दो चिकित्सकों की डिग्री फर्जी पाई गई। जिनके खिलाफ थानों में रिपोर्ट भी दर्ज हुई। कुछ अस्पताल भी सील किए गए, लेकिन अभी कई अनधिकृत अस्पताल जिले में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि जिले की तीनों चीनी मिलें किसानों के कई करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। इसलिए भुगतान तत्काल कराया जाए। इसके अतिरिक्त विद्युत निगम कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बिजली की समस्या से किसान परेशान हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए। एसडीएम सदर विशु राजा किसानों के बीच पहुंचे तथा समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। किसानों ने उन्हें 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर अमित बेनीवाल, उदयवीर बनत, कंवरपाल चौधरी, यशपाल सभासद बनत, योगेंद्र कुरमाली, सुखपाल, सरदार जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें