फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घरेलू गैस के दाम में वृद्धि वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस के दाम में वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा। उन्होंने गैस सिलिंडर के दाम में की गई 50 रुपये की वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में फिर से 50 रुपये की वृद्धि कर दी है। जिससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर इसका बुरा असर पड़ना स्वभाविक है। आम आदमी को रसोई का खर्च वहन करना पहले ही मुश्किल है। गैस के दामों में हो रही वृद्धि से महिलाओं का रसोई खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। त्योहार से ठीक पहले सरकार का यह कदम अत्यंत निंदनीय है। पार्टी मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग करती है। यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, नगर अध्यक्ष अनुज गौतम, नासिर चौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप राठी, रिजवान, जबर सिंह पाल, अरविंद झंझोट, आदेश कश्यप, संदीप शर्मा, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें