फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

शामली। भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपे ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ ही किसानों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने की मांग की गई। इसके अलावा स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करने, सांसदों एवं विधायकों को दी जा रही पेंशन एवं भत्तों को तत्काल बंद करने, दिल्ली में धरने पर जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान करने, किसानों के बिजली बिल माफ करने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी जबर सिंह, सुरेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, मांगेराम सिंह, रामेश्वर सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें