कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
शामली। भाकियू किसान सेना ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। शनिवार को कलक्ट्रेट में एसडीएम संदीप कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत निगम मनमाने तरीके से नलकूपों का विद्युत भार बढ़ा रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदने पर सजा के प्राविधान की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता खुर्शीद मोहम्मद, राहुल पंवार, राहुल चौधरी, बिट्टू पंवार, जितेंद्र फौजी, राजा कश्यप, मोनू चौधरी आदि शामिल रहे।