गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव अंबेहटा रिदान में दबंग सरकारी चकरोड, खाद का गड्ढा व नाली पर अनधिकृत निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक बार फिर एसडीएम से और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अनधिकृत निर्माण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनधिकृत निर्माण होने के कारण कई किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। एसडीएम के यहां शिकायत करने के बाद भी अनाधिकृत निर्माण लगातार जारी है। इस संबंध में ग्रामीण रफीक, मुख्तियार, इरशाद, नवाब, शमशाद आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसडीएम विशु राजा से दोबारा शिकायत की और निर्माण कार्य रुकवा कर कब्जा हटाने की मांग की है। एसडीएम विशु राजा ने बताया कि शिकायत मिली है। लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिए हैं।