कॉलोनी से जा रही एचटी लाइन हटवाने की मांग
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी के लोगों ने एसडीएम ऊन मणि अरोरा को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले में मकान से सटी हुई हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जो जर्जर हालत में है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छत पर बच्चे घूमते हैं, कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लगभग आठ माह पूर्व एक बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उन्होंने एसडीएम ने विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की। इस अवसर पर सतपाल, सुनील कुमार, अंकुर, सुमेर चंद, इंतजार, दिलशाद, निजामु, इस्तकार आदि मौजूद रहे।