कार्यशाला के लिए बजट जारी करने की मांग
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैैठक में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के बजट धनराशि जारी करने और 100 यूपी रोडवेज बसों व्यवस्था करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर हुई बैठक में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शामली जिले में रोडवेज डिपो निर्माण के मुद्दे को व्यापारी लगातार व्यापार बंधुओं की बैठकों में पिछले छह वर्षों से उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यूपी रोडवेज को जमीन दिलाई गई। निगम की भूमि आवंटित करने के लिए 47 लाख स्वीकृत कराने के लिए शासन पर दबाव बनाया। इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव और निगम के एमडी दूसरे विभाग के मंत्रियों से मिलकर प्रयास किए गए। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाषचंद धीमान, रवि संगल पवन गोयल; अमित गर्ग; शिवाक गर्ग; नरेश चंद, राजीव गर्ग ;गौरव गर्ग; संजय बंसल मौजूद रहे।