फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग

Tue, 20 Feb 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के युवाओं ने सदर विधायक को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के युवाओं ने सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि गत 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा में बडे़ स्तर पर धांधली के प्रमाण सामने आये हैं। परीक्षा की पहले से ही उत्तर कुंजी सोशल मीडिया पर अपलोड हो गई थी। जिस कारण मेहनती छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं का मुद्दा रखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रितेश कुमार, अर्जुन निर्वाल, विकास कुमार, दिनेश कुमार, सौरभ कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें