फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा स्थगित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। इसके मद्देनजर प्रदेश में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को स्थगित करने की मांग की है। सीएम योगी को ई-मेल से ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि कोरोना की दूसरी लहर में आम नागरिक ने बड़ा कष्ट झेला है। काफी लोगों को इस कोरोना संक्रमण से अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। व्यापारियों ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाए रखने हेतु कांवड़ यात्रा स्थगित रखने की मांग की है। बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, शिवांग गर्ग, आशु पुरी, अमन गर्ग, राजेश जैन, पवन गोयल, नरेशचंद्र राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें