फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव गंगारामपुर खेड़की में सड़क पर भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

शामली, ऊन। तहसील के गांव गंगारामपुर खेड़की में काफी दिन से गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। बुधवार को गांव के दर्जनों लोगों ने तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम निकिता शर्मा को शिकायत पत्र दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब व नाली की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिससे गांव में पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। अवैध कब्जाधारी व्यक्ति न तो तालाब की भूमि छोड़ रहे हैं और न ही सरकारी नाली को, जिससे सभी ग्रामीण बहुत परेशान हैं। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से लगातार बीडीओ ऊन, एसडीएम ऊन, डीएम, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई आदि पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं करा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष समस्या रखी गई थी लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस मौके पर घनश्याम सिंह, प्रवीण, नरेंद्र, कुलदीप, बृजपाल सिंह, यशपाल सिंह गांव के आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें