फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पालिका दुकानाें के किराये में वृद्धि को माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पालिकाध्यक्ष को व्यापारियों ने सौंपा पत्र
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पालिका शामली की दुकानों के किराये में पिछले साल की गई 50 प्रतिशत वृद्धि को माफ करने की मांग करते हुए व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि अक्तूबर 2022 में पालिका की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ था, जिसमें दुकानों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है। किराये में वृद्धि एक जनवरी 2022 से लागू की गई है। दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि किराये वृद्धि का पूर्व की बोर्ड बैठक में कोई एजेंडा नहीं रखा गया था। इस संबंध में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी से बढ़े हुए किराये को माफ करने का अनुरोध किया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि आगामी नवनियुक्त बोर्ड द्वारा ही किराये में संशोधन किया जा सकता है। दुकानदारों ने कहा कि पालिका की तरफ से जो दुकानें व्यापारियों को आवंटित हैं, वे सब निम्न मध्यम व्यापारियाें की हैं। कोरोना महामारी के बाद व्यापारी ऐसी स्थिति में नहीं है कि इतनी भारी वृद्धि अदा कर सकें। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से इस मामले में संज्ञान लेकर बोर्ड बैठक में बढ़े हुए किराये को माफ करने की मांग की। इस अवसर पर सभासद निशिकांत संगल, पंकज गुप्ता, शशांक जैन, विनोद कुमार, प्रवीण गर्ग, जुगमेंद्र, रामअवतार, राजबीर, शब्बीर, आकिल व जनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें