फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी दोबारा समय से परीक्षा कराने की मांग की

विज्ञापन
कैराना तहसील में एसडीएम को यूपीटीईटी पेपर लीक प्रकरण में ज्ञापन देते एनएसयूआई के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। यूपीटीईटी पेपर लीक प्रकरण के बाद एनएसयूआई के छात्रों ने परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने तथा समय से परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसयूआई के आधा दर्जन कार्यकर्ता कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना व्यवस्था पर सवाल उठाता है। इससे सॉल्वर गैंग माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहें है। सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जिससे आहत होकर अनेक छात्र छात्राएं आत्महत्या करने के लिए भी विवश हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आगामी होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने तथा समय से परीक्षाओं को कराने की मांग की है। इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शमून उस्मानी, कुर्रत मेहंदी, शेरम अंसारी, अजीम सिद्दीकी, आशीष व मोहम्मद सोहेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें