कैराना में पूर्व की ही भाति बुधवार को साप्ताहिक बंदी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापा
- फोटो : SHAMLI
बुधवार को ही साप्ताहिक बंदी कराने की मांग
शामली/कैराना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति बुधवार को ही कराने के लिए डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पांच दिन पहले डीएम जसजीत कौर ने कैराना में साप्ताहिक बंदी बुधवार के स्थान पर बृहस्पतिवार करने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम के नाम एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई कि साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति बुधवार को ही रखी जाए। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कैैराना के नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन के साथ अन्य व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में साप्ताहिक बंदी का दिन परिवर्तित नहीं करने की मांग की गई। साथ ही एक अन्य ज्ञापन में कैराना में अंत्येष्टि स्थल का विकास कराने की भी मांग की है।