चौसाना। दथेड़ा के किसानों ने नलकूप पाइपलाइन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में कई किसान शनिवार को ऊन तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकारी नलकूप बोरिंग कनेक्शन की मांग को लेकर एसडीएम ऊन को ज्ञापन दिया। किसानों की मांग का नेतृत्व पूर्व प्रधान रामपाल सिंह ने किया। किसानों ने एसडीएम ऊन को बताया कि नलकूप संख्या 103 कुछ समय पूर्व ही रिबोर हुआ है। जिससे आसपास के बहुत किसानों को लाभ पहुंच रहा है, लेकिन विभाग ने जो पाइपलाइन खेतों तक पहुंचाई गई है, उसका लाभ कुछेक किसानों तक ही पहुंच रहा है। जबकि 300 से 500 मीटर के दायरे में आने वाले छोटे किसानों को नलकूप पाइपलाइन व्यवस्था का लाभ नहीं दिया गया। जिससे इन छोटे किसानों की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों ने एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारण कराने की मांग की। इस दौरान रामपाल सिंह, प्रदीप कुमार, योगेंद्र, कंवरपाल, रमेश, नरेश, बीरम, राजवीर, विनोद, संजू आदि मौजूद रहे।