शामली। सल्फा गांव के ग्रामीण शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से शिव मंदिर के प्रांगण से गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि क्रय केंद्र के चलते श्रद्घालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कि अक्टूबर माह में भी समस्या से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, सतेंद्र मलिक, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।