फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य 40 बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के चुनाव एजेंट ने रिटर्निंग अफसर को शिकायती पत्र देकर 40 बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। ये सभी बूथ मुस्लिम बाहुल्य हैं और इन बूथों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। चुनाव एजेंट रामपाल सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इन बूथों पर रालोद और सपा के दबंग नेताओं ने कब्जा कर फर्जी मतदान किया। गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को डरा-धमकाकर मतदान नहीं करने दिया। मतदान के दिन भी वह ट्विटर और मेल से वह इसकी शिकायत अधिकारियों से करते रहे। थानाभवन के रिटर्निंग अफसर ने सीओ कैराना, सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जांच कर तत्काल आख्या देने की मांग की है।
विज्ञापन

इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग
गांव बुंटा के 4 बूथ
गांव गुर्जरपुर में 1 बूथ
गांव टपराना के 4 बूथ
गांव अगड़ीपुर का 1 बूथ
गांव सोहंजनी उमरपुर के 3 बूथ
कस्बा जलालाबाद के 13 बूथ
इरशादपुर का 1 बूथ
भैसानी इस्लामपुर के 11 बूथ
गांव सोंटा के 2 बूथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें