फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया भुगतान की मांग

विज्ञापन
शामली एसडीएम कैराना को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग
विज्ञापन

शामली। रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीसीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डीसीओ विजय बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शामली में तीनों चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करीब एक हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। उन्होंने बकाया भुगतान अविलंब दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुगतान न होने से किसान परेशान है। गन्ना भुगतान होने पर किसान बिजली का बिल, बच्चों की फीस जमा करने समेत अन्य जरूरी कार्य कर सकेंगे। इसके साथ ही अगली फसल के लिए कीटनाशक दवा, खाद आदि खरीद सकेंगे। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, मुबारिक अली, रोहित, आकाश, विकास धीमान और आशीष बनत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें