फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नेशनल हाईवे के यूटर्न पर यात्री प्रतीक्षालय और हाईमास्क लाइट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव जलालपुर के ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 709एडी पर स्थित यूटर्न पर यात्री प्रतीक्षालय और हाईमास्क लाइट लगाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शामली से मुजफ्फरनगर जाने वाले इस नेशनल हाइवे पर बनत से जलालपुर और जिला कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर कार्यालय, समसपुर, बंतीखेडा, सिक्का, कैडी आदि गांवों को जोड़ने वाले यूटर्न पर यात्रियों के ठहरने की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण यात्री बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस यूटर्न पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में साइकिल सवार समसपुर निवासी एक व्यक्ति की यहां दुर्घटना में मौत हो चुकी है, जबकि अन्य लोग घायल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने यूटर्न पर हाईमास्क लाइट लगाने की आवश्यकता जताई ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूटर्न पर यात्री प्रतीक्षालय एवं हाईमास्क लाइट जल्द से जल्द लगवाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें