फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा वानिया शेख आत्महत्या प्रकरण की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
कैराना में एसडीएम को ज्ञापन देते निरंतर सामाजिक संगठन के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छात्रा वानिया आत्महत्या प्रकरण की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना। मेरठ के एक विश्वविद्यालय में छात्रा वानिया शेख द्वारा बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने के प्रकरण की जांच कराने तथा स्कूल कॉलेजों में रैगिंग के मामलों पर रोक लगाने की मांग की गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में आधा दर्जन छात्र तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शिव प्रकाश यादव को सौंपा। जिसमें बताया गया है कि पिछले दिनों मेरठ के एक विश्वविद्यालय में छात्र वानिया शेख ने विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का कारण संबंधित विश्वविद्यालय के एक सहपाठी द्वारा निरंतर उसका शोषण करना तथा छात्रा का उत्पीड़न किया जाना था। सामाजिक संगठन ने पूरे प्रकरण की विशेष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में रैगिंग के मामलों पर रोक लगाने तथा अलग से कानून बनाए जाने की मांग की है। स्कूल कॉलेजों के अंदर इस तरह के मामलों को लेकर पीड़ित छात्र छात्राओं के लिए अलग से हेल्पडेस्क स्थापित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान वसीम अहमद एडवोकेट, कुर्रत मेहंदी, अजीम सिद्दीकी, फरमान सिद्दीकी, शेरम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें