एडीएम से जांच कराने की मांग
जलालाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में 29 गरीब परिवारों को जांच मेेें अपात्र ठहराने के मामले में लेखपाल पर गलत जांच करने का आरोप लगाते हुए एडीएम अरविंद कुमार को शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक साल पूर्व 29 गरीबों ने आवेदन किया था। मुर्सलीन ,फरीदा, सायमा, शाहजहां, माजिद, रफतजहां निवासी मोहम्मदगंज आदि का आरोप है कि लेखपाल ने डोर टू डोर जांच न करके उन्हें अपात्र ठहरा दिया। पीड़ितों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। एडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय आनंद को जांच सौंपी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी कर एडीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।