शामली। रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा में उच्च न्यायालय का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शामली जिले से 100 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली और चंडीगढ़ हैं, अमृतसर 200 किलोमीटर है जबकि उच्च न्यायालय प्रयागराज की दूरी 700 किलोमीटर है। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी उच्च न्यायालय की मांग उठाई। संवाद