फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का सही खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित हत्याकांड के खुलासे की मांग
विज्ञापन

शामली। गांव बहावड़ी निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार की 17 अगस्त की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उस दिन वह बाइक पर घर से कॉलेज में ड्यूटी पर जा रहा था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। रविवार दोपहर थांबेबदार बाबा श्याम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बंटी, पूर्व प्रधान कृष्णपाल, महिपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर हत्या का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया। घटना का सही खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस घटना का सही खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें