फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओपीडी में भी कैशलेस इलाज कराने की मांग उठी

Mon, 18 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पेंशनर दिवस के मौके पर प्रभारी डीएम एवं एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की कैशलेस योजना के अंतर्गत ओपीडी में भी कैशलेस इलाज किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रभारी डीएम ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी डीएम एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पेंशन दिवस आयोजित किया गया। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह समेत सभी पदाधिकारियों और पेंशनरों ने समस्याओं को बताया। प्रभारी डीएम के समक्ष पेंशन सही दिए जाने और पेंशनर्स सरला देवी निवासी रेलपार की पेंशन पुनरीक्षण किया जाने, पूर्वी यमुना नहर खंड से सींच पर्यवेक्षक चंद्रपाल सिंह के मामले में एरियर का भुगतान लंबित है। लंबित भुगतान दिलाए जाने, अनिल कुमार का सेवानिवृत्ति के छह माह बाद भी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के स्तर पर जीपीएफ व नकदीकरण लंबित है। कैशलेस योजना इलाज योजना के अंतर्गत ओपीडी में भी कैशलेस इलाज किया जाने की मांग उठाई गई।
बैठक में पेंशनरों को 65 वर्ष बाद पांच प्रतिशत और 70 वर्ष बाद दस प्रतिशत, 75 वर्ष बाद 15 प्रतिशत और 80 वर्ष बाद 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की मांग उठाई गई। रिटायरमेंट के बाद नगदीकरण की कटौती आठ वर्ष तीन माह में पूर्ण हो जाने के बाद कटौती न किए जाने और 31 जनवरी से 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि वर्ष पूरा होने पर दिए जाने के साथ साथ पेंशन वृद्धि दिए जाने की माग रखी। बैठक में जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी अटल राज भास्कर, डीडीओ समय राम यादव, सहायक कोषाधिकारी जयवीर सिंह, लेखाकार महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, हरि प्रश्न शर्मा, पेंशनर्स श्री रिशिपाल विकसित, नवरत्न शर्मा, बालकिशन आर्य, रूपराम, रामपाल सिंह, गोरधन दास, धर्मपाल ,अमन कुमार शर्मा, ओम सिंह मान आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें