फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार्रवाई की मांग, थाने में धरने पर बैठे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के दिल्ली रोड पर निजी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक महिला के पति ने परिजनों संग थाने पर हंगामा करते हुए अस्पताल के डॉक्टर सहित समस्त स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के दिल्ली रोड स्थित कमला देवी अस्पताल में शुक्रवार की शाम को बागपत जनपद के गांव भगवानपुर निवासी पिंकेश की 26 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनिया व नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला व नवजात के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया था। शनिवार की देर शाम मृतक महिला व नवजात का शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया । रविवार को मृतक महिला का पति पिंकेश अपने परिवार के दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचा और थाना प्रांगण में धरने पर बैठ गया। एसएसआई समय पाल अत्री ने धरने पर बैठे लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का धरना समाप्त कराया। मृतक महिला के पति पिंकेश ने कमला देवी अस्पताल के चिकित्सक व महिला चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ पर लापरवाही सें उपचार कर महिला व नवजात की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें