चौसाना। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बालिस्टर छांचियान ने ऊन शुगर मिल के खिलाफ एसडीएम विशु राजा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि गांव गागौर में लगी शुगर मिल के चारों तरफ मैली हुई है। साथ ही चिमनी से निकलने वाली छाई से भी क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। उन्होंने समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर संयोजक विजय पंवार, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंघल, जिला आईटी सेल प्रभारी जसवीर कोरी, जिला मंत्री विपुल कुमार, जिला मंत्री विकाश कुमार, जिला मंत्री अमित कुमार, जिला, ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, मोहित मौजूद रहे।