शामली कलेक्ट्रेट में शिकायत करने पहुचे विश्व हिन्दू माहासंघ के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। फेसबुक पर वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, महामंत्री रोबिन गर्ग, राकेश गोयल, संगीत गोयल, मदन कुमार आदि एसपी विनीत जायसवाल से उनके कैंप कार्यालय पर मिले। उन्होंने प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि फेसबुक पर चार दिन पहले अनिल मलिक नाम के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पोस्ट डाली थी। इस पर एक कॉमेंट के जवाब में अनिल मलिक व जितेंद्र हुड्डा नाम के व्यक्तियों द्वारा संपूर्ण वैश्य समाज के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की गई। साथ ही सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया गया है। इस मामले को लेकर वैश्य समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने एसपी से आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विदित हो कि इस मामले में शहर कोतवाली में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की तरफ से किसान नेता अनिल मलिक और जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराया जा चुका है।